By: एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | Updated at : 02 Jul 2018 02:37 PM (IST)
पटना: इन दिनों भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'सनकी दरोगा' को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म का तीसरा पोस्टर आज रिलीज हो गया है. खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर यह पोस्टर जारी करते हुए कहा, "मिलिए सनकी दरोगा रघुराज प्रताप सिंह की होने वाली पत्नी साहिबा से." रेप जैसे घिनौने अपराध को रोकने और समाज को संदेश देने के लिए रवि किशन खुद 'सनकी दरोगा' के किरदार में नजर आएंगे. यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है.

इस फिल्म के पहले जारी दोनों पोस्टर और 90 सेकेंड का टीजर रिलीज हो चुके हैं. तीसरे पोस्टर में पहली बार भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अंजना सिंह का लुक नजर आया है. पोस्टर में रवि किशन, अंजना सिंह के साथ बेहद ही रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले भी रवि किशन और अंजना सिंह की जोड़ी दर्शक खूब पसंद कर चुके हैं. ये दोनों इससे पहले फिल्म 'फौलाद' 'लव और राजनीति' और फिर 'शहंशाह' में एक साथ काम कर चुके हैं.

सनकी दरोगा में रवि किशन एक ऐसे पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो अपराधियों को देखना नहीं चाहता.
मां की मौत से टूट गए थे गोविंदा, जान देने के लिए नदी में उतर गए थे एक्टर
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
Box Office: कोविड के बाद अक्षय की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानें- कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन?
Sunday Box Office:संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'